A Guide to Giving Your Home a Mini Festive Makeover

अपने घर को उत्सव वाला लुक/ एहसास देने के लिए एक मार्गदर्शन

नवीकरण

अपने घर को उत्सव वाला लुक/ एहसास देने के लिए एक मार्गदर्शन

त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ, अब जश्न मनाने और अपने घर को शानदार बनाने का समय है।

त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ, अब जश्न मनाने और अपने घर को शानदार बनाने का समय है। एक ही तरह का वातावरण एक वक़्त के बाद उबाऊ लगने लगता है, त्यौहार वो समय होता है जब आप अपने घरो की सजावट को एक नया रुख देते हैं उनमे नए रंग और फ्लेवर भरते हैं और ये छोटे छोटे परिवर्तन जो हम त्योहारों के वक़्त करते हैं ये मानो चारो तरफ ख़ुशी और सकारात्मकता का जादू बखेर देते हैं |

अपने घर के आंतरिक सजावट पर अपना श्रम और श्रम से कमाया गया पैसा खर्च करने से पहले ये सुनिश्चित कर ले की आपकी दीवारे और छत वाटरप्रूफ हैं| मान लीजिये की आपने अपने घर के आंतरिक सजावट के लिए पैसा खर्च कर दिया, पुरे घर को एक खूबसूरत लुक दे दिया पर आपने छत टपकने या रिसाव जैसी समस्याओं पर ध्यान नही दिया तो सोचिये भविष्य में अगर आपको इसका सामना करना पड़ा तो ये एक आर्थिक बोझ से कम नही होगा क्यूंकि ये ना सिर्फ आपके घर की सजावट को बर्बाद करेगा बल्कि दीवारों को कमजोर भी कर देगा|

आम तौर पर, हम में से अधिकांश को सीलन या रिसाव के बारे में तब  पता चलता है, जब यह सतहों पर दिखाई देता है। हालाँकि, संभव है की जब तक हमे इस बात का पता चले भारी नुकसान हो चूका हो क्यूंकि कई बार ऐसी समस्या को स्पष्ट रूप से उजागर होने में वक्त लगता है |

यहां उत्सव के लिए अपने घर को तैयार करने के 5 आसान तरीके हैं

Image Source: https://pixabay.com/en/vase-copper-pot-decor-bar-711205/ 

एक दीवार का चयन करें जो आंख के सामने पड़ता हो, या दूसरे शब्दों में, जो स्थिति की दृष्टि से सबसे प्रमुख हो। इस दीवार को अपने सजावट के लिए एक केंद्र बिंदु की तरह इस्तेमाल करें। दीवार के रंग को एक शानदार रंग में बदलना भी एक ऐसा तरीका है जिससे आप सजावट सामग्री के बिना ही दीवार को आकर्षक बना सकते हैं| लोक और जनजातीय कला या दीवार पर सीधे बनाया गया भित्ति चित्र एथनिक सजावट पर जोर देने में काफी प्रभावी है, और आप दीवार को प्रभावी और आकर्षक दिखाने के लिए इन चित्र कलाओं के साथ अलग अलग पैमाने पर अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं |

या फिर एक ऐसे आर्टवर्क का चुनाव करे जिसे दीवार पर प्रदर्शित किया जा सके| बोल्ड ब्राइट कलर्स में ट्रेडिशनल और एथनिक थीम फेस्टिव सीज़न के लिए बेहतरीन हैं, और साथ ही रत्नों से सजी पारंपरिक कलाकृतियां, विंटेज टेक्सटाइल पीस और लोक परंपराओं पर आधारित कंटेम्परेरी आर्ट भी।

अपने फर्नीचर को थोड़ा किनारे खिसकाए ताकि दीवार के आस पास खली जगह बनाया जा सके और दीवार अच्छे से दिख सके| अपने घरो के दूसरी सजावटी सामानों को सजाने के लिए आर्टवर्क के रंगों की मदद ले साथ ही गोल्डन और कॉपर हाइलाइट्स का प्रयोग करें उनमे त्यौहार का एहसास भरने के लिए|

अपने एंटीक बर्तन, पीतल और तांबे के बर्तन बाहर लाएं और सजावट के लिए इस्तेमाल करने से पहले उन्हें पॉलिश करें। नए तरीकों और क्रिएटिव तरीको से इन्हें सजाए ताकि ये आपके आज की मॉडर्न सजावट के साथ मेल बना सकें | अपने सजावट को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पारंपरिक कलाकृतियों को नए और मॉडर्न कंपोनेंट्स के साथ मिलाकर उपयोग करें।

प्रकाश के लिए हैंगिंग लालटेन, कैंडल स्टैंड और मोमबत्ती का उपयोग करें। कपड़े या कागज से खुद ही लालटेन बनाएं, सजाए और देखे वो जलाने पर कितना सुन्दर दिखता  है।

 

Image Source: https://pixabay.com/en/glass-light-burning-lotus-candle-1119292 

आप अपने पर्दों के रंगों का चुनाव भी कर सकते हैं। चमकीले लाल, संतरे और सुनहरे रंग के परदे जीवंत और सकारात्मक अनुभव देते है। हालांकि, रंगों का चुनाव सावधानी से करे बहुत बार बहुत ज्यादा चमकीले रंग सजावट के प्रभाव को कम कर देते हैं और आँखों को चुभने लगते हैं|

Get Professional Waterproofing Solutions Today

Fill The Form below to take free site evaluation by Dr. fixit service expert.

;