A Touch of Modern Simplicity for Your Christmas Decor - The Happy Homes
आधुनिक सादगी का एक स्पर्श आपके क्रिसमस डेकॉर के लिए -The Happy Homes
यह एक हंसमुख और खुशनुमा मौसम हैं जब हम अपने चारों तरफ अच्छाई और खूबसूरती के जादू को सेलिब्रेट करते हैं| अपने घर को एक नया लुक देने और खुबसूरत बनाने से अच्छा तरीका क्या हो सकता है इस खुशनुमा क्रिसमस के स्वागत का|
यह एक हंसमुख और खुशनुमा मौसम हैं जब हम अपने चारों तरफ अच्छाई और खूबसूरती के जादू को सेलिब्रेट करते हैं| अपने घर को एक नया लुक देने और खुबसूरत बनाने से अच्छा तरीका क्या हो सकता है इस खुशनुमा क्रिसमस के स्वागत का|
1. स्टॉकिंग्स के साथ कुछ नया करें

Source:https://in.pinterest.com/pin/9640586676421054/
जैसा की, यह क्रिसमस है तो इसमें स्टॉकिंग्स होना ही है। इस साल, पारंपरिक लाल स्टॉकिंग्स को मोनोग्राम स्टॉकिंग्स के साथ मेकओवर दें। यहाँ तक की आप स्टॉकिंग्स पर कसीदाकारी करके उसे एक पारंपरिक अनुभव और साथ ही अपने घर को एक मॉडर्न लुक दे सकते हैं| इन स्टॉकिंग्स को एक सफेद मेंटल पीस या शेल्फ के साथ रखें। यदि घर में सफेद रंग नही है, तो इसे किसी भी सादे बैकग्राउंड के साथ रखें।
2. मीठा और सिर्फ मीठा
- अपने घर को लाल और सफेद मिठाइयों, कैंडी बार, टॉफियों और कैंडी के डिब्बे का अड्डा बनाएं।
- आप कैंडी केन की एक माला बना सकते हैं और उसे खिड़की या छत से लटका सकते हैं क्रिसमस को और बेहतरीन सजाने के लिए ।
- अपने डाइनिंग टेबल और साइड टेबल पर पारदर्शी जार में रंग बिरंगी मिठाइयाँ या कैंडी रखें।
- जार को और आकर्षक और केंद्र बिंदु बनाने के लिए उसे पेपरमिंट, मार्शमॉलो, रिबन कैंडी, चॉकलेट और कैंडी कैन भरकर रखें |

Source:https://in.pinterest.com/pin/9640586676421054/
3. आनंद/ ख़ुशी के आभूषण
इस वर्ष, क्रिसमस आभूषणों को केवल पारंपरिक पेड़ तक सिमित ना रखे। अपने छत, दीवारों और खिड़कियों को भी उन आभूषणों रंग बिरंगी लड़ियों और लाइट्स से सजाएँ। त्यौहार वाली चमक के लिए आप लाल, हरे बैंगनी और सुनहरे रंगों का प्रयोग कर सकते हैं। वैकल्पिक रूप से, आप पारंपरिक आभूषणों को कुछ अपने हाथों से बनाये पेपर हैंगिंग के साथ भी एक अलग रूप दे सकते हैं।
4. थोड़ा ठण्ड और स्नो से खेलें
स्नो व्हाइट क्रिसमस को परफेक्ट बनाने के लिए आपको क्या चाहिए, थोड़ा ठण्ड थोड़ी मस्ती। अपने मित्रों और परिवार के जमावड़े के लिए एक साधारण पर आधुनिक शीतकालीन-सफ़ेद टेबल रखें। क्रिसमस की गर्माहट के अनुभव के लिए टेबल पर आइवरी शेड रनर का इस्तेमाल करें। अंतिम टच-अप देने के लिए पिन्कोंस के साथ ग्लिटर का उपयोग करें। यदि आपके पास पिन्कोंस नहीं है, तो उन्हें भी बनाएं! जिसके लिए आपको जरूरत है सिर्फ चमड़े के स्क्रैप और एक साथ खींचने के लिए एक मोटी स्ट्रिंग की

Source:https://in.pinterest.com/pin/85286986673672846/
5. रंग बिरंगी लड़ियाँ और सितारों की माला
हर कमरे में क्रिसमस की भावना को भरें। कागज की माला और फैरी लाइट्स से बने रंग बिरंगे तार से अपनी दीवारों को अच्छे से सजाए ताकि वो त्यौहार की अनुभूति दे सकें| इस साल अपने घरों में सितारों के साथ खुशियाँ लायें - इनसे अपने घर का वो कोना सजाए जो आपके दिल के सबसे करीब हो| मुलायम कॉटन बाल्स को अलग अलग रंगो से रंग के भी आप घरों की सजावट में इस्तेमाल कर सकते हैं| इस वर्ष, पारंपरिक फूलो
के बजाए सितारों के कट-आउट, स्ट्रिंग लाइट या किसी और रचनात्मक तरीके से अपने घर को सजाएं।
अंत में, जब आप क्रिसमस के लिए बेहतर सजावट को चुनते हैं तो साथ ही यह सुनिश्चित करें कि आपके सजावट का तरीका प्रकृति के हीत में हो। फिर भी, अगर कोई उलझन हो तो लाल, हरे और सफेद रंग के पारंपरिक सजावट को उपयोग में लायें। आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं|

Source:https://in.pinterest.com/pin/361625045064919314/
Get Professional Waterproofing Solutions Today
Fill The Form below to took free site evaluation by Dr. fixit point safe painting service expert
होम केयर/डेकॉर
रंगों को मिला कर या अलग अलग रंगों का तालमेल बना के अपने लिविंग स्पेस को सजाएं
होम केयर/डेकॉर
From classy to contemporary: House front wall cement designs for every style
Get Professional Waterproofing Solutions Today
Fill The Form below to took free site evaluation by Dr. fixit point safe painting service expert