छत किसी भी इमारत का सबसे अधिक प्रभावित हिस्सा है, जो सीधे बारिश से प्रभावित होता है। अक्सर छत से जो रिसाव होता है वो घर के उपरी दीवारों में सीलन का मुख्य कारण होता है साथ ही इसकी वजह से घर के अन्दर किया गया महंगा पेंट भी ख़राब हो जाता है|
ज़मीन के नीचे की वाटरप्रूफिंग
एक समय के बाद भूजल का स्तर बढ़ता है और पानी आपके घर में प्रवेश कर जाता है; जोकि आंतरिक दीवारों को नुकसान पहुंचाता है साथ ही अपक्षय और गंभीर सीलन का कारण बनता है| लंबे समय तक सीलन के परिणामस्वरूप एलगी और फंगस की समस्या भी तेजी से बढती है|
बाहरी दीवारों की वाटरप्रूफिंग
बाहरी दीवारें बारिश तथा मौसम में हो रहे अन्य परिवर्तनों का सीधा सामना करती हैं। इसलिए, सिर्फ इमारत/घर /भवन को सजाना ही पर्याप्त नही है बल्कि इसे जलरोधक बनाना भी महत्वपूर्ण है|
बाथरूम वॉटरप्रूफिंग
बाथरूम घर में प्रमुख गीला क्षेत्र हैं। एक रिसते बाथरूम से शुरू होने वाली सीलन आस पास के कमरों की महंगी पेंट और साजोसज्जा को भी नुकसान पंहुचा सकती है साथ ही यह आपके घर की समग्र सुन्दरता को भी ख़राब कर सकती है|
कंक्रीट वाटरटनक की वाटरप्रूफिंग
कंक्रीट कम लचीला होता है और समय के साथ उसमें दरारें पड़ जाती हैं। मौजूदा पानी-टंकी की मरम्मत एक समय लेने वाली प्रक्रिया है और इससे वहां रह रहे निवासियों को असुविधा होती है। इसीलिए जब नए घरों के लिए आप पानी-टंकी को जलरोधी बनाते हैं, तभी आपको सही समाधान की आवश्यकता होती है।